राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा Rajasthan High Court Group D Bharti 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के 5670 रिक्त पद शामिल किए गए हैं। राजस्थान हाई कोर्ट चपरासी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 27 जून से 26 जुलाई तक आमंत्रित किए गए हैं।
राजस्थान हाई कोर्ट भर्ती 2025 के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन तिथि, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया और नोटिफिकेशन में दी गई सभी जानकारियां नीचे उपलब्ध कराई गई हैं। आवेदन शुरू होने पर उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
चलिए जानते है Rajasthan High Court Group D Bharti 2025 के बारे में पूरी जानकारी
Rajasthan High Court Group D Bharti 2025 Overview
इवेंट | विवरण |
भर्ती का नाम | Rajasthan High Court Group D Recruitment 2025 |
भर्ती संगठन | राजस्थान हाई कोर्ट, जयपुर (HCRAJ) |
पद का नाम | Class IV Employees (Office Peon) |
कुल पद | 5670 |
विज्ञापन संख्या | Chaturth Shreni Karmchari 2025/2349 |
वेतनमान | Pay Matrix Level-1 (₹17,700 – ₹56,200 प्रतिमाह) |
नौकरी स्थान | राजस्थान (जिलेवार नियुक्ति) |
श्रेणी | Rajasthan High Court Peon Vacancy 2025 |
आवेदन की स्थिति | ऑनलाइन (Online Apply) |
आवेदन प्रारंभ तिथि | 27 जून 2025 |
अंतिम तिथि | 26 जुलाई 2025 |
नोटिफिकेशन जारी तिथि | 9 जून 2025 |
आधिकारिक वेबसाइट | hcraj.nic.in |
Rajasthan High Court Group D Bharti 2025 Important Dates
इवेंट | तिथि |
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि | 9 जून 2025 |
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ तिथि | 27 जून 2025 |
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 26 जुलाई 2025 (शाम 5:00 बजे तक) |
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | 27 जुलाई 2025 (रात 11:59 बजे तक) |
परीक्षा तिथि | जल्द अपडेट किया जाएगा |
Rajasthan High Court Group D Bharti 2025 Vacancy Details
विभाग का नाम | पद का नाम | पदों की संख्या |
राजस्थान उच्च न्यायालय | चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी | 244 |
राजस्थान राज्य न्यायिक अकादमी | चपरासी | 18 |
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण | चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी | 16 |
जिला न्यायालय (गैर अनुसूचित क्षेत्र) | चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी | 4784 |
जिला न्यायालय (अनुसूचित क्षेत्र) | चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी | 237 |
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (गैर अनुसूचित क्षेत्र) | चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी | 348 |
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अनुसूचित क्षेत्र) | चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी | 23 |
Rajasthan High Court Group D Bharti 2025 Application Fees
श्रेणी | आवेदन शुल्क |
सामान्य वर्ग एवं राजस्थान से बाहर के अभ्यर्थी | ₹650 |
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), अति पिछड़ा वर्ग (MBC), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) – केवल राजस्थान के निवासी | ₹550 |
अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), भूतपूर्व सैनिक – केवल राजस्थान के निवासी | ₹450 |
दिव्यांगजन (PwD) | शुल्क नहीं देना होगा |
भुगतान का माध्यम | ऑनलाइन (आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से) |
Rajasthan High Court Group D Bharti 2025 Age Limit
विवरण | आयु सीमा |
न्यूनतम आयु | 18 वर्ष |
अधिकतम आयु | 40 वर्ष |
आयु की गणना की तिथि | 1 जनवरी 2026 |
आरक्षित वर्गों के लिए आयु में छूट | सरकार के नियमानुसार |
Rajasthan High Court Group D Bharti 2025 Qualification
राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी चपरासी भर्ती 2025 के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है। उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। साथ ही, उसे देवनागरी लिपि में लिखित हिंदी का व्यावहारिक ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति की जानकारी होनी चाहिए।
Rajasthan High Court Group D Bharti 2025 Selection Process
चरण | विवरण | अंक |
चरण 1 | लिखित परीक्षा | 85 अंक |
चरण 2 | साक्षात्कार (Interview) | 15 अंक |
चरण 3 | दस्तावेज़ सत्यापन | — |
चरण 4 | मेडिकल परीक्षण | — |
अंतिम चरण | फाइनल मेरिट सूची | कुल 100 अंक के आधार पर |
Rajasthan High Court Group D Bharti 2025 Exam Pattern
चरण | विषय | प्रश्नों की संख्या | कुल अंक |
लिखित परीक्षा | सामान्य हिंदी | 50 | 50 |
लिखित परीक्षा | सामान्य अंग्रेज़ी | 10 | 10 |
लिखित परीक्षा | राजस्थानी संस्कृति एवं बोलियां | 25 | 25 |
साक्षात्कार | व्यक्तिगत मूल्यांकन | — | 15 |
कुल | — | 85 प्रश्न | 100 अंक |
राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी भर्ती में सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी और राजस्थानी संस्कृति एवं बोलियों से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। लिखित परीक्षा में कुल 85 प्रश्न होंगे, जिसमें प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा।
परीक्षा में सामान्य हिंदी के 50 प्रश्न, सामान्य अंग्रेजी के 10 प्रश्न और राजस्थानी संस्कृति एवं बोलियों से संबंधित 25 प्रश्न होंगे। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी, अर्थात अभ्यर्थी सभी प्रश्न हल कर सकते हैं।
परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी और प्रश्नों का स्तर 10वीं कक्षा के अनुरूप होगा। यह परीक्षा OMR शीट आधारित होगी और सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय होंगे।
लिखित परीक्षा 85 अंकों की होगी और साक्षात्कार 15 अंकों का। इन दोनों के प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
लिखित परीक्षा में सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 38 अंक, जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग और भूतपूर्व सैनिकों को न्यूनतम 34 अंक प्राप्त करने अनिवार्य हैं।
लिखित परीक्षा और साक्षात्कार को मिलाकर सामान्य अभ्यर्थियों को न्यूनतम 45 अंक, जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग और भूतपूर्व सैनिकों को न्यूनतम 40 अंक प्राप्त करने होंगे। भूतपूर्व सैनिकों की अनुपलब्धता की स्थिति में न्यूनतम अंकों में 5% की छूट प्रदान की जाएगी।
Rajasthan High Court Group D Bharti 2025 Syllabus
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी परीक्षा पैटर्न की पूरी जानकारी निम्नलिखित दी गयी है –
विषय | अंक |
---|---|
सामान्य हिंदी | 20 |
सामान्य अंग्रेज़ी | 15 |
सामान्य ज्ञान | 70 |
– राजस्थान का भूगोल | — |
– राजस्थान का इतिहास, कला एवं संस्कृति | — |
– भारतीय संविधान (5) एवं राजस्थान की राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था (5) | — |
– सामान्य विज्ञान | — |
– सम-सामयिक घटनाएं (भारत-5, राजस्थान-5) | — |
– बेसिक कंप्यूटर ज्ञान | — |
सामान्य गणित | 15 |
कुल अंक | 120 |
राजस्थान हाई कोर्ट ग्रुप D भर्ती परीक्षा में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के और बहुविकल्पीय होंगे। इस परीक्षा में कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिन्हें हल करने के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय दिया जाएगा। परीक्षा में सफल होने के लिए अभ्यर्थियों को न्यूनतम 40% अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।
Rajasthan High Court Group D Bharti Exam Date 2025
राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती की परीक्षा का आयोजन 19 सितंबर से 21 सितंबर 2025 तक किया जाएगा। यह परीक्षा प्रत्येक दिन दो शिफ्टों में आयोजित होगी। परीक्षा की शिफ्ट का समय परीक्षा तिथि से 8 से 10 दिन पहले आधिकारिक रूप से जारी किया जाएगा।
Rajasthan High Court Group D Bharti 2025 Admit Card
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड आमतौर पर परीक्षा से 5 से 8 दिन पहले प्रवेश पत्र जारी करता है। इसी आधार पर अनुमान लगाया जा सकता है कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा 2025 के एडमिट कार्ड 16 सितंबर 2025 को जारी किए जा सकते हैं।
Rajasthan High Court Group D Bharti 2025 Salary
राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी या कार्यालय चपरासी पद पर चयनित अभ्यर्थियों को प्रारंभिक दो वर्षों तक प्रशिक्षण अवधि में ₹12,400 प्रतिमाह पारिश्रमिक दिया जाएगा। प्रशिक्षण अवधि पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों को पे मैट्रिक्स लेवल L-1 के अनुसार ₹17,700 से ₹56,200 प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा।
अवधि | वेतन / पारिश्रमिक | विवरण |
प्रशिक्षण अवधि (2 वर्ष) | ₹12,400 प्रति माह | प्रशिक्षणार्थी के रूप में पारिश्रमिक |
प्रशिक्षण के बाद | ₹17,700 – ₹56,200 प्रति माह | पे मैट्रिक्स लेवल L-1 के अनुसार नियमित वेतन |
Rajasthan High Court Group D Bharti 2025 Apply Process
Step 1: सबसे पहले उम्मीदवार को राजस्थान हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा: https://hcraj.nic.in
Step 2: होमपेज पर “Recruitment” सेक्शन पर क्लिक करें।
Step 3: “Class IV Employee (Peon) Recruitment 2025” के आवेदन लिंक का चयन करें।
Step 4: नया पंजीकरण करें। इसके लिए अपना नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करके सबमिट करें।
Step 5: पंजीकरण के बाद लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म को पूरा भरें। अपनी शैक्षणिक योग्यता, श्रेणी, पता आदि जानकारी सही-सही दर्ज करें।
Step 6: पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर को निर्धारित फॉर्मेट (JPEG/JPG) में अपलोड करें।
Step 7: अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करें।
Step 8: सभी दर्ज जानकारी की पुष्टि करें और “Final Submit” बटन पर क्लिक करें।
Step 9: फॉर्म सबमिट करने के बाद आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
Rajasthan High Court Group D Bharti 2025 Important Links
विवरण | जानकारी |
आवेदन शुरू होने की तिथि | 27 जून 2025 |
अंतिम तिथि (ऑनलाइन आवेदन) | 26 जुलाई 2025 शाम 5:00 बजे तक |
ऑनलाइन आवेदन करें | यहां क्लिक करें |
आधिकारिक नोटिफिकेशन | यहां क्लिक करें |
आधिकारिक वेबसाइट | hcraj.nic.in |
सभी नवीनतम नौकरियों की जानकारी | rojgarjagat.com |
व्हाट्सएप चैनल ज्वाइन करें | Whatsapp Channel |
टेलीग्राम चैनल ज्वाइन करें | Telegram Channel |

मैं रोज़गार जगत का संस्थापक एवं प्रमुख लेखक हूँ। इस पोर्टल का उद्देश्य युवाओं को सरकारी नौकरियों, भर्ती परीक्षाओं, एडमिट कार्ड, सिलेबस और परिणामों से जुड़ी सटीक, ताज़ा और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है। हमारी पूरी टीम यह सुनिश्चित करती है कि सभी उपयोगकर्ताओं को सरल और व्यवस्थित रूप में जानकारी प्राप्त हो। आपका विश्वास ही हमारी प्रेरणा है।